RPSC 1st Grade Hindi Sahitya Gadya khand
RPSC 1st Grade Hindi Sahitya Gadya khand राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्कूल व्याख्याता परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण MCQ जो 19 सितंबर को जारी नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार बनाए गए। इस पोस्ट मे हिन्दी की गद्य विधाओं को शामिल की गई है। इसमे कहानी , नाटक , उपन्यास शामिल है।
इस बार RPSC 1st Grade Hindi Sahitya Gadya khand में आपका बंटी , ग्रैगीन , गदल व चन्द्रगुप्त नाटक को शामिल किया गया। इसी को ध्यान मे रखते हुए परीक्षा उपयोगी प्रश्नों का निर्माण किया गया।
आपका बंटी ( उपन्यास )
आपका बंटी बाल मनोवैज्ञानिक उपन्यास मनु भण्डारी द्वारा 1971(धर्मयुग) मे लिखा गया ।
मनु भण्डारी का जन्म 3 अप्रैल 1931 को मध्यप्रदेश के भानपुरा गाँव मे हुआ।
मृत्यु – 15 नवंबर 2021 गुरुग्राम मे
भण्डारी ने दिल्ली विश्व विद्यालय के मिराडा हाउस मे हिन्दी विषय का अध्यापन किया।
उज्जैन के विक्रम विश्व विद्यालय में प्रेमचंद सृजनपीठ की अध्यक्षा भी रही।
मनु भण्डारी द्वारा रचित उपन्यास
- एक इंच मुस्कान (1962)
- आपका बंटी
- महाभोज (1979)
- स्वामी
मनु भण्डारी द्वारा रचित कहानी संग्रह –
- एक प्लेट सैलाब
- मैं हार गई
- यही सच है
- तीन निगाहों की एक तस्वीर
- त्रिशंकु
मनु भण्डारी की आत्मकथा -एक कहानी यह भी ( 2008 में व्यास सम्मान)
कफन (कहानी)
कफन कहानी प्रेमचंद द्वारा रचित
मुंशी प्रेमचंद का जन्म 1880 ई में वाराणसी के लमही गाँव में
प्रमुख रचनाएं –
उपन्यास – गोदान , गबन , प्रेमाश्रम , सेवा सदन , कर्मभूमि , रंग भूमि कायाकल्प , प्रतिज्ञा एवं मंगलसूत्र
कहानी संग्रह – सोजे वतन , मानसरोवर ( आठ खंड) गुप्त धन
नाटक – कर्बला , संग्राम , प्रेम की वेदी
Practice Quiz for Competitive Exams
पुरस्कार (कहानी )
पुरस्कार कहानी छायावाद के कवि जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखी गई।
झारखंडी / कलाधर उपनाम से प्रसिद्ध जयशंकर प्रसाद का जन्म 1889 को वाराणसी में।
जयशंकर प्रसाद की प्रमुख काव्य कृतियाँ –
उर्वशी , वन मिलन , प्रेम राज्य , अयोध्या का उद्धार , शोकोच्छवास, वभ्रुवाहन , कानन कुसुम , प्रेम पथिक , महाराणा का महत्व , चित्राधार।
छायावादी रचनाए – झरना , आँसू , लहर , कामायनी
जयशंकर प्रसाद के प्रमुख नाटक –
Short Trick –
सज्जन की करुणा देख कल्याणी ने प्रायश्चित किया
राज्य विशाख में अजातशत्रु नागयज्ञ की कामना कर रहे है
स्कन्द ने एक घूंट से चंद्र को ध्रुव दिखाया ।
- सज्जन
- करुणालय
- कल्याणी परिणय
- प्रायश्चित
- राज्य श्री
- विशाख
- अजातशत्रु
- जनमेजय का नागयज्ञ
- कामन
- स्कंदगुप्त
- एक घूँट
- चन्द्रगुप्त
- ध्रुवस्वामिनी
जयशंकर प्रसाद की प्रमुख कहानियाँ संग्रह –
- छाया – 1912
- प्रतिध्वनि – 1926
- आकाशदीप – 1928
- आंधी – 1931
- इंद्रजाल -1936
ग्रैगीन (कहानी)
ग्रैगीन (कहानी)