RSSB Patwari Result 2025 : राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा कुल 3705 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 17 अगस्त 2025 को दो पारियों में आयोजित करवाई गई , इस भर्ती में लगभग 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। राजस्थान क्रंचरी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा पटवारी प्रोविजनल आंसर की 5 सितंबर 2025 को जारी की गई। जिससे अभ्यर्थी अपना संभावित स्कोर चेक किए गए।
इस बार की पटवारी भर्ती परीक्षा की कट ऑफ, पिछली भर्तियों की तुलना में थोड़ी अधिक जा सकती है, यह विश्लेषण भर्ती परीक्षा के कठिनाई स्तर, रिक्त पदों की संख्या और अभ्यर्थियों की कुल उपस्थित पर आधारित है, हालांकि अंतिम निर्णय राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा घोषित किया जाएगा, पटवारी रिजल्ट 2025 और ऑफिशियल कट ऑफ बोर्ड की वेबसाइट पर इसी महीने में जारी होने की संभावना है।
RSSB Patwari Result Date 2025
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को दो पारियों में सफलतापूर्वक आयोजित करवाई गई, इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे गए थे, वहीं गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग की गई थी, इस परीक्षा में हिंदी, रीजनिंग और गणित के प्रश्न सरल थे, जबकि अंग्रेजी और समसामयिक सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को परेशान किया, राजस्थान पटवारी परीक्षा 3705 पदों के लिए आयोजित की गई।
RSSB Patwari Cut Off Marks 2025
पटवार परीक्षा की दो गुणा अभ्यर्थियों की नीचे दी गई टेबल के अनुसार रह सकती है। हालांकि बोर्ड द्वारा जारी कट ऑफ को ही अंतिम माना जाएगा। इस कट ऑफ से मोटा मोटा अनुमान लगा सकते है।
|
Category
|
Male
|
Female
|
|
General
|
175-181
|
169-172
|
|
OBC
|
167-179
|
167-172
|
|
EWS
|
165-171
|
164-170
|
|
SC
|
161-172
|
160- 168
|
|
ST
|
160-167
|
159-164
|
How to Check RSSB Patwari Result 2025
राजस्थान पटवारी कट ऑफ चेक करने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सर्वप्रथम आपको राजस्थान चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर चले जाना है।
- होमपेज पर थ्री लाइन में जाकर Candidate Corner पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको विभिन्न विकल्पों के बीच Results पर क्लिक कर देना है।
- इतना करते ही एक नया पेज ओपन होगा, यहां आपको Patwari 2025 Merit List of Qualified Candidates के सामने डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इतना करते ही आपको राजस्थान पटवारी रिजल्ट और कट ऑफ 2025 की पीडीएफ प्राप्त हो जाएगी।
- इस पीडीएफ में आप अपना रोल नंबर डालकर सर्च पर क्लिक करें, यदि आपको शॉर्टलिस्ट किया गया है तो आपका रोल नंबर हाइलाइट होकर आपको दिख जाएगा।