Contact Us

bhart ka prahnmantri
ye koi problun
1. निजवाचक सर्वनाम 'आप' का उदाहरण नहीं है
(1) मैं आप वहाँ गया था।
(2) मुनि आप मुझसे मिले थे।
(3) मैं आप से फिर निवेदन करूँगा ।
(4) आप भला तो जग भला ।
2. 'वह लड़का, जो कल आया था, पढ़ने में तेज़ है।' वाक्य में रेखांकित पद में किस सर्वनाम का प्रयोग हुआ है ?
(1) पुरुषवाचक सर्वनाम
(2) संबंधवाचक सर्वनाम
(3) निश्चयवाचक सर्वनाम
(4) निजवाचक सर्वनाम
3. सार्वनामिक विशेषण रहित वाक्य है -
(1) कौन आदमी आया है ?
(2) कोई सज्जन आए हुए हैं
(3) इनमें से क्या चीज़ तुम लोगे ?
(4) देखो, कौन आया है
4. निम्न में व्यक्तिवाचक संज्ञा है:
(1) मनुष्य
(2) घर
(3) नदी
(4) ईश्वर
5. सकर्मक क्रिया के प्रयोग का उदाहरण है -
(1) मैं गया।
(2) पक्षी उड़ते हैं।
(3) मैं तुम्हें उपाय बतलाता हूँ।
(4) आप मेरे मित्र ठहरे।
6. प्रेरणार्थक क्रिया है -
(1) गलाना
(2) करना
(3) चरना
(4) चमकना
7 परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण है -
(1) शायद
(2) इसलिए
(3) सर्वथा
(4) एकाएक
8. किस विकल्प में दोनों शब्द विशेषण हैं ?
(1) धमकी, धर्मान्ध
(2) गोपनीय, गोलोक
(3) रोगी, भविष्य
(4) कटाक्ष, प्रेम
9. 'शाबाश !' निम्न में से विस्मयादिबोधक अव्यय के किस भेद का उदाहरण है ?
(1) शोकबोधक
(2) स्वीकारबोधक
(3) हर्षबोधक
(4) संबोधनद्योतक
10. इनमें से कौन सा वाक्य निपात रहित है ?
(1) और भी लोग आने वाले हैं।
(2) मैं तुम्हारा सिर फोड़ दूँगा।
(3) हाँ, मैं वहाँ गया था
(4) गाड़ी तो धीरे चल रही है।
11. संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग नहीं हुआ है -
(1) गाड़ी समय से पहले आई।
(2) मैं विदेश कदापि न जाऊँगा।
(3) मेरे पास एक घड़ी है।
(4) नौकर गाँव तक गया।
12. निम्नलिखित में से 'जूठन' का पर्यायवाची नहीं है:
(1) भुक्ति
(2) अवशिष्ट
(3) उच्छिष्ट
(4) भुक्त
13. निम्नलिखित में से 'ध्वज' का पर्यायवाची नहीं है:
(1) केतु
(2) पताका
(3) पल्लव
(4) केतन
14. किस विकल्प में असंगत विलोम शब्द है ?
(1) शोषक - पोषक
(2) अचेष्ट - निश्चेष्ट
(3) साधक - बाधक
(4) स्पंदित - निष्पंद
15. कौन से विकल्प में सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं ?
(1) उपवन, उद्यान, वाटिका
(2) सहोदरा, अग्रजा, भगिनी
(3) शारदा, कमला, रमा
(4) धवल, शुभ्र, सित
16. असंगत विलोम शब्द है -
(1) उन्नति - अवनति
(2) अनादर - निरादर
(3) आविर्भूत - तिरोभूत
(4) अर्पण - ग्रहण
17. 'प्रतियोगिता आदि में किसी से होड लेने की इच्छा' वाक्यांश हेतु उपयुक्त सार्थक शब्द है –
(1) शिरोधार्य
(2) ईर्ष्यालु
(3) स्पर्द्धा
(4) स्पृहणीय
18. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द
(1) जाना और आना - गमनागमन
(2) गुणों का पारखी - गुणक
(3) बड़ा पर्वत - गिरिराज
(4) गृहस्थ का धर्म - गार्हस्थ्य
19. 'शाश्वत' का विलोम शब्द है -
(1) अनश्वर
(2) क्षणिक
(3) अविनाशी
(4) अविनश्वर
20. निम्नलिखित में से किस शब्द-युग्म का क्रमशः सही अर्थ है ?
(1) परुष - पुरुष = आदमी - कोमल
(2) दिवा - दीवा दीया - दिवस
(3) तरंग - तुरंग = हिरण - लहर
(4) अपेक्षा - उपेक्षा चाह - परित्याग
21. किस समश्रुत शब्द-युग्म का क्रमशः अर्थ सुमेलित नहीं है ?
(1) अंत अंत्य = समाप्ति - अंतिम
(2) कांति - क्लांति = दीप्ति - थकावट
(3) टुक - टूक = टुकड़ा – थोड़ा
(4) तक्र - तर्क = छाछ – दलील
22. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द नहीं है ?
(1) गुण-दोष आदि का - आलोच्य विवेचन करने वाला
(2) किसी कृति के गुण-दोषों - आलोचना का निरूपण
(3) जिसकी आलोचना की - आलोचित गई ह
(4) लिखने योग्य - आलेख्य
23. 'सूची - सूजी' शब्द-युग्म का क्रमशः सही अर्थ है।
(1) तालिका - गेहूँ का दरदरा आटा
(2) विवरण - पवित्र
(3) प्रपत्र - गेहूँ का दरदरा आटा
(4) पवित्र - चिन्ता
24. किस विकल्प में सभी शब्द अशुद्ध हैं ?
(1) वयवृद्ध, अहिल्या, अभ्यर्थि
(2) चन्द्रिका, प्रदर्शनी, घनिष्ट
(3) अधीन, तात्कालिक, अष्टावक्र
(4) अतिशयोक्ति, द्वारका, घुटना
25. किस विकल्प में शब्द-युग्म का क्रमशः सही अर्थ नहीं है ?
(1) सुरति – सुरती = अनुराग – तंबाकू
(2) सुरभि – सुरभी = छोटी मला – सुपारी
(3) सुभग – सुभट = सुंदर – भारी योद्धा
(4) विनिमय – विनियम = अदला-बदली – नियंत्रण
26. अशुद्ध शब्द है -
(1) अनन्या
(2) अनधिकृत
(3) अन्तरात्मा
(4) दुराशय
27. शुद्ध शब्द है -
(1) रणनिति