राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2024 का प्रश्न पत्र व आयोग द्वारा जारी उत्तरकुंजी। आप आगामी प्रतियोगी परीक्षा के लिए रिवीजन कर रीपीट होने वाले प्रश्नों का लाभ प्राप्त कर सकते है।
Q1. माधुर्य गुण के संबंध में असंगत कथन है
A. माधुर्य गुण का संबंध शृंगार, करून तथा शांत रसो से होता है ।
B. रेफ युक्त वर्णों का प्रयोग बहुलता से किया जाता है ।
C. दीर्घ सामासिक पदों का प्रयोग नहीं किया जाता है ।
D. ट, ठ, ड, ढ को छोड़कर अपने पंचम वर्ण से संयुक्त स्पर्श वर्णों का प्रयोग किया जाता है ।
सही उत्तर : B
Q2. बेसर-मोती-दुति-झलक परी अधर पर आनि । पट पोंछति चुनो समुझि नारी निपट अयानि ।। प्रस्तुत पद में अलंकार है
A. संदेह
B. भ्रांतिमान
C. असंगति
D. उपमा
सही उत्तर : B
Q3. काव्यांश और उसमें निहित अलंकार का कौन सा जोड़ा असंगत है ?
A. सुबरन को ढुँढत फिरै, कवि कामी अरु चोर । - श्लेष
B. विष पीते है मेघ, विरहिणी प्राण निकलते – विरोधाभास
C. मुनि तापस जिनतें दुख लहहीं । ते नरेश बीनु पावक दहहीं ।। - विभावना
D. जानि श्याम को स्याम-घन, नाचि उठे वन मोर । - भ्रांतिमान
सही उत्तर : B
Q4. शब्द-शक्तियों के संबंध में कौन सा कथन सुमेलित नहीं है ?
A. शब्द की शक्ति उसके अंतर्निहित अर्थ को व्यक्त करने वाला व्यापार है ।
B. शब्द का लोक प्रचलित, नामवाची अर्थ-बोध कराने वाली शक्ति अभिधा है ।
C. शब्द का साक्षात् संकेतित अर्थ-बोध कराने वाले व्यापार को व्यंजना शक्ति कहते है ।
D. मुखयार्थ बाधित होने पर रूढ़ि या प्रयोजन से अन्य-बोध लक्षणा शक्ति से होता है ।
सही उत्तर : C
Q5. जब क्रम की दृष्टि से लोक एवं शस्त्र के कथित नियमों का उल्लंघन किया जाय, तो कौन सा काव्यदोष होता है ?
A. दुष्क्रमत्व
B. अक्रमत्व
C. अप्रतितत्व
D. ग्रामयत्व
सही उत्तर : A
Q6. शब्द-शक्ति विषयक कौन सा कथन गलत है ?
A. वाचक शब्द के प्रकार है- रूढ, यौगिक, योगरूढ़ ।
B. पंकज रूढ शब्द है ।
C. संध्या हो गई । वाक्य में व्यंजना शब्द-शक्ति है ।
D. व्यंजना शब्द-शक्ति छिपे हुए अर्थ का बोध कराती है ।
सही उत्तर : B
Q7. अनुच्छेद के आधार पर बताइये की साहित्य-मीमांसकों ने किसे उत्साह का भेद नहीं माना है ?